फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New committee will be formed in Cantt Goshala Sadan

Una News: कैंट गोशाला सदन में नई कमेटी का होगा गठन

Wed, 18 Dec 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
New committee will be formed in Cantt Goshala Sadan
पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में बनाई जाएगी नई कमेटी
विज्ञापन

जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे छह गोवंश का चल रहा नियमित उपचार
डॉ अमित ने दो ट्रॉली घास और हरे चारे का अपने स्तर पर किया प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव कैंट में गोवंश की मौत का मामला उजागर होने के बाद बुधवार को भी दो फार्मासिस्ट जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहीं छह गोवंश को दवाइयां दे रहे हैं। पशु चिकित्सालय चौकी मन्यार के पशु चिकित्सा डॉ. अमित ने दो ट्रॉली घास और हरे चारे का अपने स्तर पर प्रबंध किया है। मशीन के साथ उसे काट कर पशुओं को डाला जा रहा है। डॉक्टर अमित का कहना है कि हर रोज गोशाला का दौरा कर रहे हैं। आवश्यकता अनुसार दवाइयां, इंजेक्शन आदि बीमार पशुओं को लगाए जा रहे हैं। ठंड से बचाने के लिए गोशाला में मोटी तिरपाल भी लगा दी गई है। पशुओं को पीने के पानी की बहुत दिक्कत है। इस संबंध में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अंब से डॉ अमित ने बात की है तथा उन्होंने जल्द पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। अभी भी छह गाय की हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज चल रहा है। हरी घास को तूड़ी में मिलाकर खिलाया जा रहा है। डॉ. अमित ने बताया कि वर्तमान गोशाला संचालक गोपाल कृष्ण से बात हुई है। कहा कि नई कमेटी का निर्माण किया जाए और वे लोग अपनी इच्छा के अनुसार संचालन करें। जानकारी के अनुसार गांव धमांदरी की एक गाय कुछ दिन पहले गोशाला में छोड़ी थी। इसे गोशाला के प्रबंधक ने बेच दिया। जब गाय का मलिक नरेश कुमार वहां पहुंचा, तो वह गाय बीमार थी तो उसे वापस अपने घर ले गया है और उसका भी इलाज चल रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि जब से गोशाला बनी है, तभी से ही सुविधाओं का अभाव होने के कारण गाय मर रही हैं और संचालक वहां मजदूरों को साथ लेकर रात के समय पहाड़ी पर से नीचे फेंकते हैं। ग्राम पंचायत प्रधान चौकी खास संजय कुमार का कहना है कि लोगों से बातचीत करके शीघ्र ही नई कमेटी बनाने के लिए पहल की जाएगी। निर्माणाधीन एक कमरे के लिए ईंटों की पूर्ति के लिए स्थानीय भट्ठा मालिक बलराम बबलू से बात करके एक-दो दिन में 2000 ईंट वहां पहुंचा देंगे ताकि गोवंश को राहत प्रदान की जा सके।

बाक्स
जलशक्ति विभाग अंब के अधिशासी अभियंता ई. होशियार सिंह ने बताया कि गोशाला में पानी की कमी के बारे में पता चला है। वहां पर मौका देखने के बाद पानी की पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed