फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New campaign against drug abuse launched from Una

Una News: नशे के खिलाफ ऊना से छिड़ी नई मुहिम

Sat, 20 Jun 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 20 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
New campaign against drug abuse launched from Una
ऊना। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के बीच युवाओं को जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला मुख्यालय ऊना से नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य युक्त युवा अभियान का शुभारंभ हुआ। हेल्थ केयर फाउंडेशन और सोसाइटी फॉर ह्यूमन अवेयरनेस, मोटिवेशन एंड एक्शन (एसएचएएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य युक्त युवा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर ही नहीं, उसके सपनों, परिवार की उम्मीदों और समाज की ऊर्जा को भी खोखला कर देता है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ते हैं तो एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों व आसपास के लोगों को भी इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई प्रशासन के साथ साथ पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में हेल्थ केयर फाउंडेशन ने भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को जागरूक, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक विशाल ठाकुर, हिमाचल प्रदेश परिवहन प्राधिकरण के सदस्य अशोक ठाकुर, हेल्थ केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष देवानंद गौतम, अनिल कुमार, ललिता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed