फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New building of Milkfed plant will be built near Jhalera police line with Rs 30 crores.

Una News: झलेड़ा पुलिस लाइन के पास 30 करोड़ से बनेगा मिल्कफेड प्लांट का नया भवन

Mon, 16 Dec 2024 05:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Dec 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
New building of Milkfed plant will be built near Jhalera police line with Rs 30 crores.
पुराने प्लांट में स्थित मशीनरी भी नई आएगी, दूध के रखरखाव की क्षमता बढ़ेगी
विज्ञापन

वर्तमान में चल रहे प्लांट में करीब 15 साल पहले हुई थी मशीनरी स्थापित
जिला में दूध की आमद के मुकाबले कम है मशीनरी की क्षमता

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस लाइन झलेड़ा के पास बने मिल्कफेड के प्लांट की पुरानी इमारत को गिराकर वहां नया भवन तैयार किया जाएगा। नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ अधिक क्षमता वाली मशीनरी स्थापित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव जारी कर दिया गया है।
नए प्लांट में छह से सात गुना अधिक दूध रखा जा सकेगा। जिससे मिल्कफेड अधिक से अधिक पशुपालकों के पास जाकर दूध की खरीद कर सकेगा। परियोजना सिरे चढ़ने पर जिला के करीब एक लाख पशुपालक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन झलेड़ा के सामने बने मिल्कफेड प्लांट में वर्ष 2010 के आसपास अंतिम बार मशीनरी स्थापित की गई थी। अब वे मशीनें काफी पुरानी हो चुकी हैं। नतीजा यह हुआ है कि प्लांट में इस समय 5000 लीटर के आसपास अधिकतम दूध रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम क्षमता के चलते मिल्कफेड की गाड़ी केवल एक रूट का ही दूध उठाती है। समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मिल्कफेड प्लांट को दोबारा तैयार करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक की प्रक्रिया में लोक निर्माण विभाग की ओर से भूमि की पैमाइश की जा रही है। इसके बाद आकलन तैयार होगा। बताया जा रहा है कि नए प्लांट के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की मंजूरी सरकार की ओर से मिली है। नए प्लांट में दूध रखने की क्षमता भी 30 से 35000 लीटर तक रहेगी। जबकि वर्तमान में यह मात्र 5000 लीटर है।
--
बॉक्स
10 से 15 रुपये अधिक मिल रही कीमत
मिल्कफेड की ओर से किसानों को दूध की अच्छी कीमत मिल रही है। बाहरी राज्यों के आकर दूध खरीदने वाली कंपनियों के मुकाबले प्रति लीटर दूध के 60 से 70 रुपये दिए जा रहे। हालांकि दूध की कीमत उसकी गुणवत्ता पर निर्भर रहती है, लेकिन कम क्षमता होने के कारण मिल्कफेड मात्र बैरियां, रपोह, अकरोट, बडोह, टकारला, शिवनगर, नई आबादी, दिलवां, सेरी, स्तोथर, बडूही जैसे गांवों से दूध उठा रहा है। जबकि हरोली, ऊना, गगरेट, संतोषगढ़ क्षेत्रों में दूध का अच्छा उत्पादन होता है। नया प्लांट तैयार होने से उक्त सभी इलाकों के हजारों पशुपालक लाभान्वित होंगे।

कोट्स
वर्तमान में धर्मशाला स्थित मिल्कफेड प्लांट का कार्य तेजी से चल रहा है। ऊना में नए प्लांट के निर्माण की कागजी प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि जल्द कार्य शुरू होगा। -अखिलेश पराशर, मिल्कफेड प्लांट के अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed