फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New academic session started with havan at DAV Ambota

Una News: डीएवी अंबोटा में हवन के साथ नए शिक्षा सत्र की शुरुआत

Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
New academic session started with havan at DAV Ambota
गगरेट (ऊना)। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाली एक ज्योति है जो चरित्र निर्माण से लेकर भविष्य को गढ़ने का कार्य करती है। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हवन यज्ञ से की गई। इससे विद्यालय में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। इस मौके पर गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ विद्यालय के वाइस चेयरमैन केसी कतना, एलएमसी मेंबर कर्नल जीएस जसवाल, अंबोटा गांव के पूर्व प्रधान व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र कंवर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अश्वनी ठाकुर भी शामिल थे। समारोह में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने प्रेरणादायक संदेश देते हुए शिक्षा के महत्व और अनुशासन के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह प्रकाश है जो जीवन के अंधकार को मिटाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया बल्कि एक जिम्मेदार संवेदनशील और संस्कारवान नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का मूल मंत्र आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर प्रयास है। प्रधानाचार्य और एआरओ नमित शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह हमारे जीवन का संपूर्ण विकास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed