फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Neither drains nor connecting roads were constructed in five years.

Una News: पांच साल में न नालियां बनीं और न संपर्क मार्गों का निर्माण हुआ

Fri, 03 Apr 2026 06:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 03 Apr 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Neither drains nor connecting roads were constructed in five years.
चकसराय (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत चौकी खास ने पिछले पांच वर्षों में विकास कार्य जरूर किए हैं लेकिन कई अहम परियोजनाएं अब भी अधूरी पड़ी हैं। इससे ग्रामीणों और युवाओं में खासा रोष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


पंचायत में दो पंचवटियों का निर्माण अधूरा रहना, नालियों का कार्य न होना, कई संपर्क मार्गों का निर्माण न होना और युवाओं के लिए खेल मैदान की सुविधा का अभाव प्रमुख समस्याएं बनकर उभरी हैं। पंचायत की कुल जनसंख्या 2775 है, जिसमें 1407 पुरुष और 1368 महिलाएं शामिल हैं। पंचायत सात वार्डों में विभाजित है। वर्ष 2015 में पंचायत प्रधान का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था जबकि वर्ष 2020 में यह अनुसूचित जाति पुरुष के लिए आरक्षित हुआ। पिछले चुनावों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें संजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी धर्म दास को 405 मतों के अंतर से हराया। संजय कुमार को 689 मत मिले जबकि धर्म दास को 284 मत प्राप्त हुए। पंचायत ने अपने कार्यकाल में करीब 2.56 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विकास कार्यों पर खर्च की।
विज्ञापन

...............

पूरे हुए प्रमुख कार्य



पंजोड़ा में कच्चा रास्ता पक्का हुआ

पांच सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण

गोशाला कैंट में शेड का निर्माण

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध

पंजोड़ा में श्मशानघाट का निर्माण

पंचायत के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था

...............
अधूरे कार्य



वार्ड नंबर 6 में पुली का कार्य

स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र का निर्माण

युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण

कुछ वार्डों में नालियों और डंगों का निर्माण

...............
पंचायत सचिव मनोज कुमार ने बताया कि मनरेगा के तहत लगभग 1.61 करोड़ रुपये की लागत से 139 विकास कार्य पूरे किए गए। कार्यों को जल्द पूरा करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...............
ग्रामीणों के विचार

केवल सिंह निवासी कैंट का कहना है कि पंचायत ने अच्छे काम जरूर किए हैं लेकिन कुछ मोहल्लों में आज भी सड़क नहीं बनी। बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं इसलिए रास्तों का निर्माण सबसे जरूरी है।
...............
तेलु राम निवासी चौकी खास का कहना है कि पंचवटी, नालियों और डंगों का काम अधूरा रहना बड़ी कमी है। महिलाओं और बच्चों के लिए ये सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। पंचायत को इस पर तुरंत काम करना चाहिए।
...............

क्या कहते है नेता



पंचायतों में विकास कार्य लगातार जारी हैं और पर्याप्त फंड उपलब्ध है। सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जा रहे हैं। सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
- सुदर्शन सिंह बबलू, विधायक
...............
राज्य सरकार ने पंचायतों का बचा हुआ बजट समय से पहले वापस ले लिया है। जिस कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। सरकार विकास के मामलों में अपेक्षित कार्य नहीं कर पाई।

- बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक।
...............



ग्रामीणों की मुख्य मांगें



अधूरी पंचवटियों का निर्माण जल्द पूरा किया जाए

वार्ड नंबर 6 में पुली का निर्माण किया जाए

सभी कच्चे रास्तों को पक्का किया जाए

युवाओं के लिए खेल मैदान बनाया जाए

...............
चौकी खास पंचायत का कार्यकाल विकास और कमियों का मिला-जुला चित्र पेश करता है। जहां एक ओर कई योजनाएं धरातल पर उतरी हैं, वहीं अधूरी परियोजनाएं पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि पंचायत और प्रशासन इन लंबित कार्यों को कब तक पूरा कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed