फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Negligence in sanitation will not be tolerated: Manju

सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मंजू

Sun, 26 Jul 2026 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Negligence in sanitation will not be tolerated: Manju
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट ने नगर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में हाउस की बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जसवाल ने की। इस दौरान सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।बैठक में बाजार और नगर क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत करवाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास कालिया, पार्षद विकास शर्मा, जनक राज शर्मा, सरोज कुमारी, बबीता कुमारी, नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed