{"_id":"626c37d0ea8fdb080d0cf703","slug":"negligance-in-veccination-una-news-sml407277554","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौल केंद्र में विद्यार्थियों को नहीं लग पाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौल केंद्र में विद्यार्थियों को नहीं लग पाई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना/नारी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते शुक्रवार को दर्जनों बच्चों को वैक्सीन नहीं लग पाई। स्वास्थ्य खंड थानाकलां के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल में शुक्रवार को 12 से 14 साल के आयु वर्ग के बच्चे वैक्सीन लगवाने का इंतजार करते रहे, लेकिन वैक्सीन की सप्लाई नहीं पहुंची। सरकार और विभाग की ओर से कोविड वैक्सीनेशन को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके विपरीत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल में बने टीकाकरण केंद्र में बच्चे तो पहुंचे, लेकिन वैक्सीन ही नहीं पहुंची। स्कूल प्रबंधन ने एक दिन पहले ही सभी बच्चों को टीकाकरण की जानकारी दी थी। शुक्रवार सुबह वैक्सीन लगवाने के लिए आसपास के क्षेत्रों और स्कूलों से बच्चे पहुंचे। बच्चे और स्कूल प्रबंधन काफी देर तक इंतजार करते रहे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को वैक्सीन न होने की जानकारी दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस हेल्थ सुपरवाइजर को केंद्र तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वह अचानक अवकाश पर चली गईं।
बौल स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण होना था, लेकिन मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। बाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर टीकाकरण न होनी की सूचना मिली। उधर, बीएमओ थानाकलां डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में जल्द वैक्सीनेशन शिविर लगाया जाएगा।
बॉक्स
87 बच्चों का होना था टीकाकरण
टीकाकरण केंद्र में बौल स्कूल के 87 बच्चों का टीकाकरण होना था। इनमें से 50 बच्चों को पहली डोज लगनी थी। 37 बच्चों को दूसरी डोज लगनी थी।