फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Needy girls will get financial help for air hostess course

Una News: जरूरतमंद लड़कियों को एयर होस्टेस कोर्स के लिए मिलेगी आर्थिक मदद

Sat, 15 Feb 2025 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Needy girls will get financial help for air hostess course
सामर्थ्य पहल के तहत मिलेगी एक लाख तक की सहायता
विज्ञापन

समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 60 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला प्रशासन ने युवा और महिला कल्याण के लिए समर्पित पहल सामर्थ्य के दायरे को और व्यापक बनाते हुए अब इसमें लड़कियों को एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिले के गरीब परिवारों की लड़कियों को एयर होस्टेस कोर्स के लिए एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे एयर होस्टेस बनने का सपना देखने वाली गरीब परिवारों की बच्चियों को एयरलाइंस सेक्टर में एक सशक्त और सफल कॅरिअर बनाने में मदद मिलेगी।


कार्यक्रम के तहत गरीब परिवारों की लड़कियां (जिनके पिता जीवित नहीं हैं या 60 प्रतिशत से अधिक शारीरिक रूप से अक्षम हैं) आवेदन कर सकती हैं। प्रार्थी की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 60 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रार्थी की आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और वे जिला ऊना के स्थायी निवासी होने चाहिए। प्रार्थी ने किसी अन्य योजना का लाभ नहीं लिया हो। योजना के तहत चयनित लड़कियों को एयर होस्टेस कोर्स के लिए एक लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय के कक्ष नंबर 413 में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed