फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Need for double footpath at Amb railway station

Una News: अंब रेलवे स्टेशन पर डबल फुटपाथ की दरकार

Wed, 18 Dec 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Need for double footpath at Amb railway station
लोगों ने उठाई रेलवे प्रबंधन से दूसरी ओर भी फुटपाथ बनाने की मांग
विज्ञापन

बोले-जनहित की सुरक्षा के लिए जल्द उठाए जाएं उचित कदम

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब रेलवे स्टेशन पर डबल फुटपाथ की दरकार है। लोगों ने रेलवे प्रबंधन से दूसरी ओर भी फुटपाथ निर्माण करने की मांग उठाई है। अम्बिकानगर-अंब नामकरण अभियान समिति के संयोजक राजीव शर्मा व स्थानीय लोगों सुनील कुमार, सतीश कुमार, जगदीश, ओंकार सिंह भट्टी, भूपेन्द्र, मास्टर रमेश, केवल कृष्ण शर्मा, कुलदीप सिंह राणा, होशियार सिंह ने जनहित की सुरक्षा के लिए जल्द उचित कदम उठाने का आग्रह किया है। डबल लेन के निर्माण के साथ-साथ डबल फुटपाथ बनवाने में रेलवे बोर्ड अनदेखी कर रहा है। रेलवे स्टेशन की दायीं तरफ रेलवे लाइन के मेन गेट से लगभग 1100 फुट लंबे रेलवे लेन में सुविधाजनक फुटपाथ का मुकम्मल निर्माण प्रशंसनीय है। इसी तरह रेलवे स्टेशन को जाते समय वायीं तरफ की लेन पर फुटपाथ बनाया जाना जनहित में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अत्यावश्यक था। दूसरी लेन पर फुटपाथ बनवाने के लिए रेलवे बोर्ड के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। दूसरा फुटपाथ न बनने से राहगीरों व रेलयात्रियों को यहां की अत्यधिक व्यस्त यातायात आवाजाही की खतरनाक स्थिति में रामभरोसे जान जोखिम में डालने के लिए छोड़ दिया गया है। अंब रेलवे स्टेशन पर जन शताब्दी, हिमाचल एक्सप्रेस, बंदे भारत रेलगाड़ियां आती हैं तो यातायात की भारी भगदड़ में दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं का हमेशा अंदेशा बना रहता है। स्थानीय इलाका वासियों ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पहली लेन के 1100 फुट लंबे फुटपाथ की तर्ज पर दूसरा फुटपाथ भी तत्काल प्रभाव से बनवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed