{"_id":"6749bbd666acfee57f0640e4","slug":"ndrf-will-conduct-community-exercise-from-2nd-to-14th-december-una-news-c-93-1-ssml1048-139556-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एनडीआरएफ दो से 14 दिसंबर तक कराएगी सामुदायिक अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एनडीआरएफ दो से 14 दिसंबर तक कराएगी सामुदायिक अभ्यास
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन और क्षमता निर्माण के बारे में किया जाएगा जागरूक
पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं की जानकारी करेगी एकत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के लिए दो से 14 दिसंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम की ओर से सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम दो दिसंबर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ सुबह 11 बजे बैठक करेगी। इसमें पुलों, जिले में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं से संबंधित जानकारी एकत्रित करेगी। एनडीआरएफ की टीम तीन को उपमंडल हरोली के औद्योगिक क्षेत्र बेला-बाथड़ी में मानसून सीज़न 2024 में बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्र का दौरा करेगी। गगरेट उपमंडल के तहत चार दिसंबर को रावमापा जाडला और पांच दिसंबर को रावमापा भंजाल में सुबह 10 बजे छात्रों और स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। बंगाणा उपमंडल के तहत छह दिसंबर को रावमापा मंदली और सात दिसंबर को रावमापा हटली में सुबह 10 बजे छात्रों और स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित होगा। उपमंडल अंब के अंतर्गत नौ दिसंबर को रावमापा नैहरियां और रावमापा टकारला में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हरोली उपमंडल में 11 दिसंबर को रावमापा कांगड़, 12 को रावमापा बाथड़ी तथा 13 को सुबह 10 बजे उपमंडल ऊना के अंतर्गत रावमापा कुठार कलां में में कार्यक्रम होगा। इसके अलावा 14 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।