फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NCC's annual training camp begins in Pekhubela

Una News: पेखुबेला में एनसीसी का सालाना ट्रेनिंग कैंप शुरू

Sun, 15 Jun 2025 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
NCC's annual training camp begins in Pekhubela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में सालाना ट्रेनिंग कैंप-187 का शुभारंभ रविवार को किया गया। 6 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी ऊना के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह के दिशा-निर्देश में कैंप का संचालन किया जा रहा है। डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि यह कैंप अगले 10 दिन तक चलेगा। इसमें स्कूल और कॉलेज से आए 501 एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न तरह की शारीरिक तथा मानसिक ट्रेनिंग दी जाएगी। कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह की अध्यक्षता में सभी कैडेट्स को कैंप में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। कमान अधिकारी ने ट्रेनिंग के साथ साथ कैडेट्स के स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बताया। पहले दिन सभी कैडेट्स में कैंप की विभिन्न गतिविधियों को लेकर उत्साह देखने को मिला। शुभारंभ पर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह के साथ कप्तान अश्विनी कुमार, फर्स्ट ऑफिसर पम्मी, सेकेंड ऑफिसर संजीव, थर्ड ऑफिसर अशोक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed