फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NCC recruitment process started in the district, 25 students selected from every school.

Una News: जिले में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया शुरू, हर स्कूल से 25 विद्यार्थी चयनित

Tue, 11 Jun 2024 05:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Jun 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
NCC recruitment process started in the district, 25 students selected from every school.
के सी पंडोगा में एनसीसी के कैडेटस के लिए बच्चों का चयन करते हुए अ​धिकारी।संवाद
एनसीसी कमान अधिकारी ने भर्ती संबंधी शेड्यूल किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आगामी सत्र 2024-25 के लिए एनसीसी में भर्ती का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंगलवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरेस, कोटला बेहड़, भरवाईं, बाथू टिपरी, भदसाली व केसी विद्यालय पंडोगा में इस आगामी सत्र के लिए एनसीसी की भर्ती की गई। छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी ऊना के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सैनी सेवा मेडल की ओर से इस शेड्यूल को जारी करते हुए जल्द से जल्द प्रक्रिया को पूरा करने का आह्वान किया है। अधिकारियों की मानें तो हर विद्यालय में करीब 15 लड़कों एवं 10 लड़कियों यानी 25 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया है। हालांकि कुछ विद्यालयों में लड़कियों की कम संख्या पर लड़कों की सीटों को पूरा किया जाता है। भर्ती के लिए मुख्य रूप से कई मापदंड अपनाए गए। इसमें प्रमुख रूप से लिखित परीक्षा, दौड़, ऊंंचाई, भार और उसके बाद एक-एक कैडेट का साक्षात्कार लिया गया। इनमें उत्तीर्ण होने पर उपरोक्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को एनसीसी में भर्ती किया गया। विद्यार्थियों में एनसीसी में भर्ती होने के लिए प्रत्येक विद्यालय में उत्साह व जोश देखने को मिला। एनसीसी में भर्ती होने के बाद कैडेट्स को ए, बी, और सी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। सर्टिफिकेट ए एवं बी दो वर्षों की ट्रेनिंग के बाद और सी तीन वर्षों की ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed