{"_id":"685562884db978c2d50b465a","slug":"ncc-cadets-were-given-information-about-career-una-news-c-93-1-ssml1047-156851-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एनसीसी कैडेट्स को कॅरिअर के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एनसीसी कैडेट्स को कॅरिअर के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में एनसीसी ऊना की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर का नेतृत्व कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह की ओर से किया जा रहा है। छठे दिन विशेष रूप से इंड्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू के कुलपति डॉ. संजय कुमार बहल ने एनसीसी कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास एवं कॅरिअर मार्गदर्शन पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने कैडेट्स को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा ऊना ट्रैफिक पुलिस से सुरेंद्र कुमार की ओर से ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने सड़क पर सुरक्षित रहने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और यातायात सुरक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया। इस मौके पर कैप्टन डॉक्टर अश्विनी कुमार, फर्स्ट ऑफिसर पम्मी जसवाल, सेकंड ऑफिसर संजीव कुमार, थर्ड ऑफिसर अशोक कुमार, थर्ड ऑफिसर प्रियंका, थर्ड ऑफिसर सुमन, ऑफिस स्टाफ से अभिषेक कुमार, रमन कुमार, जेसीओ सतीश कुमार, राकेश कुमार व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।