{"_id":"6640b6c03ddf9187980003db","slug":"ncc-cadets-showed-their-skills-in-passing-out-parade-una-news-c-93-1-una1001-123876-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एनसीसी कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एनसीसी कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड में दिखाया हुनर
Mon, 13 May 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 13 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
ऊना के पखूवेला में एनसीसी शिविर के दौरान पासिंग परेड में हिस्सा लेते कैडटस
10 दिवसीय शिविर में चार जिलों से 617 कैडेट्स ले रहे हैं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने जोश के साथ पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस 10 दिवसीय शिविर में 617 कैडेट्स चार जिलों से भाग ले रहे हैं। यहां कैडेट्स ने पसीना बहाकर ड्रिल की बारीकियां सीखीं और पासिंग आउट परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कमान अधिकारी सेना मेडल लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सैनी कैडेट्स को कहा कि जिस तरह से आपने बीते आठ दिन के अंदर बहुमूल्य जानकारियां सीखीं और समय की पाबंदी एवं अन्य विषयों के बारे में सीखा, उन्हें अपने व्यवहारिक जीवन में लागू करें। शिविर के अनुशासन से आपके जीवन में इतना बदलाव आ सकता है। आप अपने जीवन को और सफल बनाने के लिए इससे प्रेरणा लेकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने सभी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके उपरांत वन विभाग ऊना से रेंज ऑफिसर राजीव ठाकुर ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने कैडेट्स को रेप्टाइल एनिमल्स, वन की आग और पौधारोपण के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी। रेंज ऑफिसर रोहित ठाकुर व एनसीसी अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स ने जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधारोपण भी किया। इस उपलक्ष्य पर छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी ऊना के सभी स्टाफ सदस्य एवं एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। संवाद