फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Naveen Sood ranked in chess competition

Una News: शतरंज प्रतियोगिता में नवीन सूद रहे स्थान

Sat, 30 Aug 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Naveen Sood ranked in chess competition
अंब कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता के विजेता। स्रोत:संस्थान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय अंब में स्पोर्ट एंड योग क्लब की ओर से दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता की शुरुआत 28 अगस्त को हुई, जिसमें कुल 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल छह राउंड हुए। प्रथम दिवस चार राउंड सफलतापूर्वक हुए। 29 अगस्त 2025 को अंतिम राउंड खेले गए। प्रतियोगिता बहुत रोमांचक तरीके से हुई। समापन समारोह में प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित भी किया। शतरंज प्रतियोगिता में नवीन सूद प्रथम स्थान, नितिन शर्मा द्वितीय स्थान, मानव तिवारी तृतीय और लड़कियों में दिव्या सूद प्रथम, प्रियंका द्वितीय, श्रेया तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नवीन सूद की ओर से शपथ दिलवाकर प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस उपलक्ष्य पर प्रो. अमित कुमार, प्रो. अजय कुमार, डॉ. हरजीत सिंह व संदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed