फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Navaratri fair will start from 13 in Mata Chintpurni

माता चिंतपूर्णी में 13 से शुरू होगा नवरात्र मेला

Wed, 07 Apr 2021 12:10 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Navaratri fair will start from 13 in Mata Chintpurni
चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी डा अ? - फोटो : Una
चिंतपूर्णी (ऊना)। कोरोना संकट के बीच प्रशासन ने माता श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला आयोजित करने का फैसला किया है। यह मेला 13 से 21 अप्रैल तक आयोजित होगा। मेले के लिए प्रशासनिक तौर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मंगलवार को मेले के आयोजन के लिए चिंतपूर्णी सदन में बैठक ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम अंब को मेला अधिकारी जबकि डीएसपी को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा जाएगा। इनमें 450 से अधिक पुलिस और गृहरक्षक तैनात रहेंगे। मेले के दौरान मंदिर सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं की स्पेशल बसें भरवाईं में ही रोक दी जाएंगी। जबकि नियमित रूट की बसों को चिंतपूर्णी बस स्टैंड तक आने दिया जाएगा। साथ ही मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार स्थानों पर पानी पिलाने की व्यवस्था की जाएगी। भरवाईं से मुबारिकपुर तक 40 अस्थायी शौचालय स्थापित किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में आग की घटना से निपटने के लिए दो अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
नारियल चढ़ाने और ढोल नगाड़े पर प्रतिबंध
एडीसी ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के नारियल चढ़ाने, ढोल और नगाडे़, लाउडस्पीकर और चिमटा बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेले के दौरान लंगर और भंडारे लगाने की अनुमति नहीं रहेगी। कोरोना महामारी को देखते हुए श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रसाद चढ़ाने संबंधी एसओपी जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
तीन जगहों पर मिलेगी दर्शन पर्ची
श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी तथा यह पर्ची तीन स्थानों से प्राप्त की जा सकेगी। दर्शन पर्ची एडीबी भवन, चिंतपूर्णी बस स्टैंड पार्किंग और शंभू बैरियर से प्राप्त की जा सकेगी। छोटे वाहनों में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था भरवाईं और एडीबी भवन में की जाएगी। जबकि भारी वाहनों के लिए भी भरवाईं में ही प्रबंध किया जाएगा।

बॉक्स
24 घंटे स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध होंगी
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएंगी। एडीसी ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और साफ-सुथरा पेयजल मुहैया करवाने के लिए जलशक्ति विभाग को पेयजल स्रोतों की समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। कहा कि साफ-सफाई का कार्य सुलभ इंटरनेशनल को दिया गया है, इसमें 30 कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed