फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   National handball player Manish Rana died in PGI

Una News: हैंडबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे मनीष राणा की पीजीआई में मौत

Sat, 28 Jun 2025 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
National handball player Manish Rana died in PGI
23 जून को रक्कड़ में कार की टक्कर से हुए थे घायल
विज्ञापन

पीजीआई में इलाज के दौरान शनिवार को तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी


दुलैहड़ (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ निवासी हैंडबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष राणा का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान निधन हो गया। मनीष बीते दिनों रक्कड़ कॉलोनी में एक अज्ञात वाहन चालक की ओर से टक्कर मारे जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर और चेहरे पर गहरी चोट आई। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। करीब चार दिन तक उन्होंने जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष किया। शनिवार सुबह पीजीआई में ही उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम को उनके पैतृक गांव दुलैहड़ में अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रवासियों से नम आंखों के साथ अपने गांव के लाल को अंतिम विदाई दी।
मनीष राणा अपने समय के एक बेहतरीन हैंडबाल खिलाड़ी थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी हैंडबाल में प्रदेश का नाम रोशन किया। वर्तमान में वह दुलैहड़ उप तहसील में क्लर्क के पद पर सेवाएं दे रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे ऊना जिले में शोक की लहर दौड़ गई। खेल समुदाय, स्थानीय प्रशासन और आमजन सभी इस अपूरणीय क्षति पर शोक जताया।
विज्ञापन

बीती 23 जून की रात को मनीष राणा अपने घर की ओर जा रहे थे। रक्कड़ कॉलोनी में जब वे अपनी स्कूटी से यू टर्न लेकर मैहतपुर की तरफ जाने लगे तो एक कार चालक तेज रफ्तार से ऊना की तरफ से आया और स्कूटी को टक्कर मार कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला हैंडबॉल संघ ने इस दुखद और घातक घटना पर गहरा शोक प्रकट किया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश जारी है। सीसीटीवी से कुछ सबूत हाथ लगे हैं। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed