फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Narendra Pal became the district president of the Architect and Engineer Association

Una News: नरेंद्र पाल बने आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष

Fri, 19 Dec 2025 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
Narendra Pal became the district president of the Architect and Engineer Association
निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर की ओर से जिला स्तरीय एसोसिएशन का गठन किया गया है। इस संदर्भ में ऊना के एक होटल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) में पंजीकृत लगभग 30 आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स एवं अन्य तकनीकी पेशेवरों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में भवन नियोजन, निर्माण गुणवत्ता एवं तकनीकी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। इस दौरान सर्वसम्मति से एसोसिएशन की एक कोर टीम का गठन किया गया, ताकि संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से नरेंद्र पाल सैनी को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त एसएस चड्ढा, अनिल धीमान, राहुल कौंडल, अभिषेक धीमान, राज, नीलम ठाकुर, शिवानी, शशि, टीएल वालिया, रमेश चंबियाल, अजय, अनिल ठाकुर और ईं. महेश को एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्किटेक्ट आवेश प्रसार ने बताया कि इस एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के निवासियों को भवन डिज़ाइन, नियोजन एवं निर्माण से संबंधित निर्बाध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed