{"_id":"674074d2916260c7a503486a","slug":"nangal-saloh-and-host-teams-of-punjab-won-the-matches-una-news-c-93-1-una1001-139015-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंजाब की नंगल, सलोह और मेजबान टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंजाब की नंगल, सलोह और मेजबान टीमों ने जीते मैच
विज्ञापन
संतोषगढ़ में फुटबाल मैच से पहले सभी खिलाड़ी एकसाथ। स्रोत संवाद
संतोषगढ़ में फुटबाल का रोमांच शुरू, एफसी नंगल ने पंजावर को 2-0 से हराया
वाईएफसी सलोह ने आनंदपुर साहिब टीम को 5-3 से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के वीरेंद्र मेमोरियल स्कूल के खेल मैदान पर शुक्रवार से तीन दिवसीय अंगदानी संजय महे सेवन साइड फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन हिमाचल पंजाब की विभिन्न टीमों के बीच मैच हुए। इन मैचों में एफसी नंगल, वाईएफसी सलोह व संतोषगढ़ ए एवं बी की टीमों ने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश पाया है। शुभारंभ पर फुटबाल खिलाड़ी मुकेश पुरी, ठेकेदार बंटी सैनी व सचिन तथा बलराम महे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बलराम महे ने कहा कि अंगदानी संजय महे की याद में हो रही यह प्रतियोगिता युवाओं को प्रेरित करती है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर लेकर जाते हैं और स्वस्थ और सुखद समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने सरकार से खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए राशि मांगी। प्रतियोगिता में पहला मैच एफसी नंगल और पंजावर टीम के बीच हुआ। नंगल के खिलाड़ी आदर्श ठाकुर के दो गोल की बदौलत टीम ने पंजावर पर 2-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में जिला ऊना की वाईएफसी सलोह व आनंदपुर साहिब टीमें भिड़ीं। सलोह टीम ने कांटेदार टक्कर के बाद 5-3 के अंतराल से मैच अपने नाम किया। तीसरे मैच में संतोषगढ़ की बी टीम ने जेडीएस क्लब को 1-0, चौथे मैच में संतोषगढ़ ए ने रायुपर को मात दी। आयोजकों में जसवीर सिंह व परमजीत सिंह कसाना ने बताया कि दूसरे दौर में हुए पांचवें मैच में वाईएफसी सलोह व नंगल की टीमें आमने-सामने हुईं। एक तरफा मुकाबले में सलोह ने नंगल को 3-0 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल सहित पंजाब की करीब 16 टीमों ने पंजीकरण दर्ज कराया है। प्रतियोगिता का समापन 24 नवंबर को होगा।