फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nangal police arrested Lawrence with 23 grams of chitta

Una News: 23 ग्राम हैरोईन के साथ नंगल पुलिस ने लारेंस को किया गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 08:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Nangal police arrested Lawrence with 23 grams of chitta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। पुलिस ने एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर 23 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार युवक की पहचान लारेंस मसीह पुत्र अनवर मसीह निवासी तरनतारन के तौर पर हुई। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने कहा कि पुलिस के गुप्तचरों से जानकारी मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में एक युवक नशे की सप्लाई करने नया नंगल चर्च के निकट रुका हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ कर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से एक लिफाफे में रखा 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया। गिरफ्तार युवक को अदालत में पेश किया गया। यहां अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए और पुलिस रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी कि आखिर नशे का यह सामान वह कहां से लाया और किसे सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed