फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nangal Nagar Council strike supported by ruling party councilors

Una News: नंगल नगर कौंसिल की हड़ताल को सत्ता पक्ष के पार्षदों का समर्थन

Tue, 16 Sep 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Nangal Nagar Council strike supported by ruling party councilors
काम के ठेके दिल्ली के ठेकेदार को देने का किया जा रहा विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल। प्रदेश सरकार की ओर से सभी नगर कौंसिलों के सफाई, पानी आपूर्ति, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के ठेके एक ही ठेकेदार को दिए जाने के विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। 13 सितंबर से नंगल सहित पूरे पंजाब में नगर कौंसिलों के कर्मचारियों की हड़ताल को उस समय और मजबूती मिली, जब नंगल नगर कौंसिल के सत्ता पक्ष की ओर से पार्षदों की ओर स इसे समर्थन देने की घोषणा की गई। इसके साथ पार्षद नंगल नगर कौंसिल के मुख्य दफ्तर के समक्ष चल रहे धरने में शामिल हुए। इस मौके पर एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि वे हड़ताल पर गए नगर कौंसिल के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हैं। प्रदेश सरकार से दिल्ली के एक ही ठेकेदार को ठेके देना सरासर अन्य ठेकेदारों के खिलाफ भी अन्याय है। यूनियन नेता कौशल कुमार, अशीष कालिया व रवि राय ने कहा कि प्रदेश सरकार समस्त नगर कौंसिलों के ठेके किसी दिल्ली के ठेकेदार को देने का प्रयास में लगी हुई, जिसका नंगल सहित पूरे पंजाब में जोरदार विरोध हो रहा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार अपने इस फैसले को वापस ले, नहीं तो प्रदेश भर में मंत्रियों की कोठियों का घेराव कर वहां कूड़े के ढेर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed