{"_id":"66da30dd78a54063220ba434","slug":"nangal-jarianla-in-kho-kho-and-kaloh-school-winner-in-kabaddi-una-news-c-93-1-ssml1047-132425-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खो-खो में नंगल जरियांला और कबड्डी में कलोह स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खो-खो में नंगल जरियांला और कबड्डी में कलोह स्कूल विजेता
Fri, 06 Sep 2024 03:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
अंबोटा स्कूल में संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के दौरान मौजूद खिलाड़ी व अन्य। संवाद
गगरेट (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा में आयोजित लड़कों की तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। वीरवार को प्रतियोगिता के समापन पर उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) ऊना राजेंद्र कौशल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता रही टीमों को सम्मानित किया। खो-खो में नंगल जरियालां स्कूल ने विजेता ट्राॅफी जीती, जबकि ओयल स्कूल उपविजेता रहा। वाॅलीबाल में दौलतपुर चौक स्कूल ने विजेता ट्रॉफी जीती और नकड़ोह स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में कलोह स्कूल विजेता और अंदौरा उपविजेता रहा। बैडमिंटन में ओयल स्कूल विजेता और बढ़ेड़ा राजपूतां ने उपविजेता ट्राॅफी जीती है। शतरंज में मुबारिकपुर स्कूल विजेता और घनारी स्कूल उपविजेता रहा। रैसलिंग में गुगलैहड़ स्कूल विजेता और मुबारिकपुर स्कूल उपविजेता रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि उनका शारीरिक विकास भी हो। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के अलावा अभिभावक भी बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखें और उनके लिए समय निकाले। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। सचित्र