फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nangal-Bhalan main road blocked on protest against mining

खनन के विरोध पर नंगल-भलाण मुख्य मार्ग पर किया जाम

Tue, 08 Nov 2022 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nangal-Bhalan main road blocked on protest against mining
नंगल के भलाण में माईनिंग के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण।संवाद - फोटो : Una
नंगल। उपमंडल नंगल के गांव भलाण में पंचायत के विरोध के बावजूद डी सिल्टिंग के नाम पर हो रही कथित माइनिंग के विरोध में मंगलवार को पंचायत व इलाका संघर्ष कमेटी ने नंगल-भलाण मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए यहां स्थायी तौर पर धरना देने की भी घोषणा कर दी।
विज्ञापन

हालात तनावपूर्ण होते देख डीएसपी नंगल सतीश शर्मा, थाना प्रभारी नंगल दानिशवीर सिंह, तहसीलदार मुनीश शर्मा भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन गांववासी अपनी इस मांग को लेकर अड़े हुए है कि किसी भी कीमत पर गांव भलाण में डी सिल्टिंग के नाम पर माइनिंग का अवैध कारोबार नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव के सरपंच अमनदीप शर्मा, एडवोकेट विशाल सैनी, सुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह बाठ और कांग्रेसी नेता चौधरी भगत राम ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में डी सिल्टिंग के नाम पर अवैध माइनिंग हो रही है। इन लोगों ने साफ तौर पर कहा कि डी सिल्टिंग के नाम पर अवैध माइनिंग का धंधा प्रशासन व सरकार की कथित शह के बिना चल ही नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौके पर पहुंचे माइनिंग विभाग के एक्सईएन रूपिंद्र सिंह पावला ने कहा कि ग्रामीणों से बातचीत की जाएगी। वहीं, एसडीएम नंगल किरन शर्मा ने बताया कि स्वां नदी में डी सिल्टिंग का काम चल रहा है। गांववासियों की शंका को दूर करने के लिए एडीसी और माइनिंग अधिकारियों की एक बैठक ग्रामीणों से करवाई जा रही है। इसमें ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जाएगा कि किसी भी हालत में यहां माइनिंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed