फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   nangal bhakhda main road were closed after the gawalthai station

नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग ग्वालथाई से आगे बंद

Mon, 24 Jan 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
nangal bhakhda main road were closed  after the gawalthai  station
नंगल। नंगल-भाखड़ा मुख्यमार्ग पर ग्वालथाई से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़क धंस जाने के कारण बीबीएमबी प्रबंधन डंगे का निर्माण करवा रहा है। इससे उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नैहला निवासियों व वाहन चालकों को विभिन्न समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक बार फिर से बरमला चेक पोस्ट के निकट गांव नैहला तक जाने वाले सुरंग मार्ग को शुरू करने की मांग बीबीएमबी प्रबंधन से की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नंगल-भाखड़ा मुख्यमार्ग पर स्थित ग्वालथाई के निकट निर्माणाधीन डंगे के कारण बीबीएमबी प्रबंधन ने री नयना देवी जी की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को वाया नैहला से औलिंडा डायवर्ट किया है। उक्त मार्ग कम चौड़ा होने के कारण दो वाहनों का गुजरना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश होने के कारण उक्त मार्ग पर दलदल बन चुकी है जिसकी चपेट में आने से ट्रक व अन्य वाहन धंस रहे हैं। गांव नैहला निवासी राकेश, अतुल शर्मा, राम लाल, अशोक व विनय आदि ने बीबीएमबी प्रबंधन से मांग की कि बरमला व नैहला को जोड़ने वाले सुरंग मार्ग को आम जनता के लिए खोला जाए।

इस संबंध में बीबीएमबी के उप मुख्य अभियंता हुसन लाल कंबोज ने कहा कि डंगे का निर्माण चला होने के कारण उक्त मार्ग को वाहनों के लिए बंद किया गया है। निर्माण कार्य में अभी 15 दिन और लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक सुरंग मार्ग को खोलने की बात है तो उसे बनाने के टेंडर हो चुके है और चुनावों के बाद उक्त मार्ग का निर्माण करवाकर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed