फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Namo will tell about the activities of the center through tea stall: Virendra

नमो टी स्टॉल के माध्यम से बताएंगे केंद्र की गतिविधियां : वीरेंद्र

Mon, 25 Dec 2023 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Namo will tell about the activities of the center through tea stall: Virendra
ऊना। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ता कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में नमो टी स्टॉल स्थापित करेंगे। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए कई प्रकार की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह बात रविवार को भाजपा के ऊना स्थित कार्यालय दीपकमल में कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस मौके पर पार्टी के तमाम मोर्चे एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ-साथ आम कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री सन्नी शुक्ला और कुटलैहड़ युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशि राणा भी मौजूद रहे। कंवर ने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार एक साल में हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता के वोट हथियाने के लिए दी गई कोई भी गारंटी सरकार ने पूरी नहीं की। उन्होंने कहा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। लोकसभा चुनाव के लिए कई प्रकार की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। इसका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर सुमित शर्मा, चरणजीत शर्मा, तरसेम, दीपक ठाकुर, मनु बांका, अंकित राणा, मुनीष ठाकुर, सौरव ठाकुर, राम सिंह, अमन शर्मा, मनी, जसवीर, लखविंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed