फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nalwadi-Talmehra Jhol road remained closed for the second day as well

Una News: नलवाड़ी-तलमेहड़ा जोल सड़क दूसरे दिन भी बंद रही

Wed, 27 Aug 2025 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nalwadi-Talmehra Jhol road remained closed for the second day as well
नलवाडी तलमेहड़ा जोल सड़क पर हुए नुक्सान । संवाद - फोटो : संवाद
28 किलोमीटर पर 20 स्थानों पर लगभग दो करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पिछले एक सप्ताह से जारी भारी बारिश ने उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नलवाड़ी–तलमेहड़ा–जोल सड़क पर करीब 20 स्थानों पर भूस्खलन से लगभग 2 करोड़ का नुकसान हुआ है, जिसमें बगलान से सदाशिव गेट तक 15 स्थानों पर संपर्क पूरी तरह टूटा है। ठठूहं–नलवाड़ी मार्ग पर 4-5 जगहों और कोकरा–चंबोआ मार्ग पर 2 जगहों पर भी यातायात बाधित है।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, जोल सब डिवीजन में जोल कैंट–भूड मार्ग पर लगभग 1 करोड़ और नलवाड़ी–तलमेहड़ा–जोल मार्ग पर 2 करोड़ मिलाकर करीब 3 करोड़ का नुकसान हुआ है। अधिशासी अभियंता संजीव गौतम ने बताया कि पूरे क्षेत्र में कुल करीब साढ़े 4 करोड़ का नुकसान आंका गया है। फिलहाल नलवाड़ी–तलमेहड़ा–जोल मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद है, लेकिन वाहनों को तलमेहड़ा–बेहला–टकोली–सोहारी होकर जोल भेजा जा रहा है। विभाग की टीमें मार्ग बहाल करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed