फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Naib Tehsildar of Ghanari Tehsil, Yasin Muhammad Soni took charge

Una News: घनारी तहसील को नायब तहसीलदार, यासीन मुहम्मद सोनी ने संभाला पदभार

Tue, 21 Jan 2025 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jan 2025 07:21 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar of Ghanari Tehsil, Yasin Muhammad Soni took charge
घनारी में कार्यभार संभालने के बाद नायब तहसीलदार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घनारी (ऊना)। घनारी तहसील में लंबे समय से रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति हो गई है। यासीन मुहम्मद सोनी ने बतौर नायब तहसीलदार पदभार संभाल लिया है। यह पद छह माह से खाली था, इस कारण लोगों को राजस्व से जुड़ी समस्याओं को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

यासीन मुहम्मद सोनी धर्मशाला के निवासी हैं और राजस्व विभाग से सेवा निवृत्त हो चुके हैं। उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। यह विस्तार छह माह की अवधि के लिए दिया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद स्पष्ट किया कि क्षेत्र के लोगों के काम को प्राथमिकता दी जाएगी और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। छह माह से नायब तहसीलदार का पद खाली रहने के कारण घनारी तहसील का सारा कार्य तहसीलदार के जिम्मे था यदि किसी कारणवश तहसीलदार को जरूरी कार्य के लिए जाना होता था तो लोगो के काम प्रभावित होते थे । अब नायाब तहसीलदार के रूप में यासीन मुहम्मद सोनी के पदभार संभालने के बाद इन कार्यों के तेजी से निपटारे की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed