फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Murder accused sent on 5 day police remand

Una News: हत्या के आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

Sun, 23 Mar 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Murder accused sent on 5 day police remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। जिला ऊना के टाहलीवाल थाना क्षेत्र के युवक की पंजाब में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों ईशू ठाकुर और अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यह मामला बीटन गांव निवासी नरेश कुमार ने दर्ज करवाया था। उन्होंने शिकायत में बताया था कि उनका बड़ा भाई सुरिंद्र पाल पेशे से ड्राइवर था। 13 मार्च 2025 को दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच स्कूटी पर ईशू ठाकुर (गांव दुलैहड़) और अमनदीप (गांव दुलैहड़) के साथ गया था लेकिन सुरिंद्र पाल घर नहीं लौटा। सुरिंद्र की गुमशुदगी की शिकायत 17 मार्च को दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद 19 मार्च को नया नंगल के सेक्टर-2 के जंगलों में सुरिंद्र का शव सड़ी-गली हालत में मिला। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि पांच दिन की रिमांड के दौरान आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed