फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal corporation will remain on alert during rain

Una News: बरसात के दौरान अलर्ट पर रहेगा नगर निगम

Wed, 25 Jun 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 25 Jun 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will remain on alert during rain
ऊना। बरसात के दौरान शहर में होने वाले जलभराव को लेकर नगर निगम अलर्ट हो गया है। इस दौरान नगर निगम ने आवश्यक मशीनरी को तैयार रखना व कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जल भराव होने वाले स्थान का नगर निगम ने सर्वेक्षण भी किया है। जल भराव को रोकने के लिए भी नगर निगम प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


शहर में हर बार बरसात के समय होने वाले जल भराव को लेकर इस बार नगर निगम सतर्क हो गया है। नगर निगम ने आवश्यक मशीनरी जैसे जेसीबी ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य वाहनों को तैयार रखना तथा कर्मचारियों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। बता दें की बरसात के समय शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव होता है । ऐसे में हर बार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों की दुकानों व घरों में पानी घुस जाता है जिससे काफी नुकसान होता है। इसे लेकर इस बार नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। निगम की तरफ से हर वार्ड में व्यवस्था बनाने को लेकर कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिन जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या रहती है वहां ड्रेनेज की पूरी सफाई तथा अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए भी नगर निगम ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इसे लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने भी कार्य करना शुरू कर दिया है। निगम ने सब्जी मंडी के आसपास के क्षेत्र में बड़े नाले की सफाई का कार्य पूरा कर दिया है। इसके अलावा शहर में अन्य ड्रेनेज नालियों की सफाई भी की जा रही है।
विज्ञापन




बरसात के समय जलभराव की समस्या को रोकने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बरसात को लेकर नगर निगम पूरी तरह से अलर्ट है।

-मनोज कुमार संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed