फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal corporation will now collect house tax online

Una News: नगर निगम अब ऑनलाइन वसूलेगा हाउस टैक्स

Mon, 08 Sep 2025 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will now collect house tax online
ऑनलाइन क्यूआर कोड जल्द किया जाएगा जारी
विज्ञापन

टैक्स जमा करवाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम कार्यालय के चक्कर
घर बैठे ही जमा करवा पाएंगे हाउस टैक्स
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना ने शहर में भवनों के आकलन के लिए जीआईएस सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। हाईटेक सैटेलाइट सिस्टम की मदद से किए गए इस सर्वेक्षण के बाद अब हाउस टैक्स ऑनलाइन माध्यम से जमा कराया जा सकेगा। नगर निगम की ओर से प्राप्त डाटा को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य जारी है। इसके पूरा होते ही शहरवासी घर बैठे आसानी से हाउस टैक्स का भुगतान कर पाएंगे। जीआईएस सर्वे की मदद से भवनों की सैटेलाइट इमेज और हाई रेजोल्यूशन (गुणवत्ता और स्पष्टता) फोटो उपलब्ध हुई हैं, जिनसे भवन की नींव से लेकर संपूर्ण संरचना तक का आकलन किया गया है। इसके आधार पर ही टैक्स निर्धारण किया जाएगा। इससे न केवल टैक्स चोरी पर रोक लगेगी बल्कि नए निर्माण कार्यों पर भी निगम की पैनी नजर रहेगी।
फिलहाल नगर परिषद पुराने आंकड़ों के आधार पर टैक्स वसूलती है, जिससे कई बार भवनों की वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती। नए सर्वे के चलते नगर निगम का राजस्व 40 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। यह अतिरिक्त आय शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगी।
विज्ञापन

कोट्स
नगर निगम की तरफ से शहर में जीआईएस सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। आगामी समय में अब ऑनलाइन माध्यम से शहरवासी हाउस टैक्स जमा करवा सकेंगे। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed