फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal corporation will expand street lights to beautify the city

Una News: शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम स्ट्रीट लाइटों का विस्तार करेगी

Sun, 10 Aug 2025 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will expand street lights to beautify the city
खराब पड़ी लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा
विज्ञापन

नए स्थान पर लगने वाली लाइटों के लिए जल्द स्थान किए जाएंगे चयनित
नगर निगम में शामिल हुई पंचायतों के लोगों को भी मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना शहर में स्ट्रीट लाइटों का विस्तार करने के साथ-साथ पुरानी और खराब लाइटों को भी बदलेगा। इसके लिए आने वाले दिनों में सभी वार्डों में सर्वेक्षण किया जाएगा। साथ ही हाल ही में नगर निगम में शामिल किए गए 14 पंचायत क्षेत्रों में भी आवश्यकता अनुसार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो। नगर परिषद के समय से ही ऊना शहर में स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन कई स्थान ऐसे हैं जहां अब भी रोशनी की जरूरत है। पुरानी और खराब हो चुकी लाइटों को बदलने का भी प्रावधान किया जाएगा। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद क्षेत्र में सड़कों, ड्रेनेज और अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ अब स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। इस समय ऊना शहर में करीब 800 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जिससे विभिन्न वार्डों में रात के समय पर्याप्त रोशनी बनी रहती है। पंचायत क्षेत्रों में जो हाल ही में नगर निगम में शामिल हुए हैं, कई जगहों पर अभी भी स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। इन इलाकों में भी अब लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शहर में स्ट्रीट लाइटों के विस्तार के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए जल्द ही सर्वेक्षण किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed