फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Corporation sealed the building for violating rules

Una News: नगर निगम ने नियमों के उल्लंघन पर भवन किया सील

Wed, 20 Aug 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation sealed the building for violating rules
नगर निगम ऊना द्वारा सील किया गया नवर्निमित भवन।संवाद
खास खबर :
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर निगम पहले ही जारी कर चुका है 15 लोगों को नोटिस
नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य न रोकने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ने नक्शे के नियमों की अवहेलना कर बनाए जा रहे एक भवन को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त भवन में एक शो-रूम संचालित हो रहा था, जबकि शेष हिस्से का निर्माण कार्य जारी था। कार्रवाई के बाद से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। नगर निगम पहले भी भवन मालिक को नोटिस जारी कर चुका था, लेकिन कार्य न रुकने पर यह सख्त कदम उठाया गया। विकास नगर क्षेत्र में बनाए जा रहे मॉल की कंस्ट्रक्शन को सील कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार नगर निगम ने हाल ही में 15 भवन मालिकों को भी नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण को लेकर नोटिस दिया था। अब उन पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कार्य करवाने वाले भवन मालिकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



नक्शा पास, नियमों की अनदेखी
नक्शा पास करवाते समय भवन मालिक नियमों का पालन करते हैं, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होते ही तय मानकों की अनदेखी की जाती है। निगम के निर्देशों को ताक पर रखकर मनमर्जी से भवन खड़ा किया जाता है। इसी लापरवाही पर अब नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के एक भवन को नक्शे के विपरीत निर्माण करने पर सील किया गया है। नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। आगामी दिनों में भी ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
— महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed