फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Corporation Commissioner visited the colony of the Industries Department

Una News: नगर निगम आयुक्त में उद्योग विभाग की कॉलोनी का किया दौरा

Wed, 03 Sep 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Commissioner visited the colony of the Industries Department
नाले के चैनलाइजेशन को लेकर किया विचार-विमर्श
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के पानी को गलत दिशा में मोड़ने से हो रहा जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बुधवार को उद्योग विभाग की कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान नाले की चैनलाइजेशन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि जिला प्रशासन की ओर से इस क्षेत्र की समस्या पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है, जो 6 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाए जाएं। बारिश थमते ही नगर निगम प्रशासन सक्रिय हुआ और हालात का जायजा लेने के लिए आयुक्त स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि नेशनल हाईवे के पानी को गलत दिशा में मोड़ने और नालों के ऊपर बने अवैध निर्माण ने संकट को और गहरा दिया है। अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed