{"_id":"67939a793447b43a2d0c353d","slug":"muchali-team-won-the-match-by-defeating-hatli-by-one-run-una-news-c-93-1-ssml1047-144225-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मुच्छाली टीम ने हटली को एक रन से हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मुच्छाली टीम ने हटली को एक रन से हराकर जीता मैच
विज्ञापन
साहिल राणा ने 41 रन की पारी खेली, झटके तीन विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 3.0 के तीसरे चरण का शुभारंभ हुआ। इसमें क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस आयोजन में 30 टीमों के 453 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के टिप्स दिए। चरणजीत शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 30 टीमें कुटलैहड़ के अलग-अलग हिस्सों से आई हैं। पहले मैच में मुच्छाली टीम ने पहले खेलते हुए 93 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए हटली टीम 92 रन पर सिमट गई। मुच्छाली के खिलाड़ी साहिल राणा 41 रन की पारी और तीन ओवर में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेंद्र रिंकू, सतीश कुमार काला, शशि राणा आदि मौजूद रहे।