फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MSP will be paid to natural farming farmers today

Una News: प्राकृतिक खेती के किसानों को आज होगा एमएसपी का भुगतान

Wed, 13 Aug 2025 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
MSP will be paid to natural farming farmers today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। प्राकृतिक खेती से जुड़े ऊना जिले के किसानों के लिए 14 अगस्त को कृषि विभाग के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी किसानों को प्राकृतिक तरीके से उगाए गए गेहूं की सरकारी खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अंतर्गत भुगतान राशि वितरित की जाएगी। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और किसानों को राशि प्रदान करेंगे। आत्मा परियोजना के निदेशक वीरेंद्र बग्गा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना और किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना है। सरकार ने प्राकृतिक गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलो और मक्की के लिए 40 रुपये प्रति किलो एमएसपी निर्धारित किया है। साथ ही किसानों को दो रुपये प्रति किलो तक का परिवहन भत्ता भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed