{"_id":"67b489609c409e57fb006eb4","slug":"msc-physics-gold-medalist-honoured-una-news-c-19-sml1001-488795-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एमएससी फिजिक्स गोल्ड मेडलिस्ट सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एमएससी फिजिक्स गोल्ड मेडलिस्ट सम्मानित
विज्ञापन
एचपीयू की एमएससी फिजिक्स गोल्ड मेडलिस्ट शाहतलाई की ईशा माता और पिता के साथ । स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई की ईशा ने एचपीयू में किया टॉप
डीएवी कांगड़ा महाविद्यालय से बीएससी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में की थी उत्तीर्ण
शाहतलाई (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमएससी फिजिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट शाहतलाई की ईशा को गौतम कॉलेज के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने ईशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ईशा ने इससे पहले डीएवी कांगड़ा महाविद्यालय से बीएससी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। ईशा के पिता अनिल कुमार नगर पंचायत में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता बिना कुमारी केंद्रीय मुख्य अध्यापक बड़गांव में तैनात हैं। अपनी सफलता का ईशा ने माता-पिता और शिक्षकों को श्रेय दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना कुमारी, उपाध्यक्ष नंदलाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पवन कौशल, पार्षद विजय कुमार, राजकुमार, पृथ्वी चंद धीमान, सुनीता, अंजू शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष बृजलाल, न्यासी देशराज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, शशि पाल, अशोक, सरदीप भारद्वाज, नगर पंचायत सचिव खेमचंद वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी ईशा को बधाई दी।