{"_id":"679b89739c24c5e1c603590b","slug":"mp-khel-mahakumbh-fierce-clash-between-jasana-team-and-muchachali-una-news-c-93-1-una1002-144711-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल महाकुंभ : जसाना टीम और मुच्छाली में जोरदार भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल महाकुंभ : जसाना टीम और मुच्छाली में जोरदार भिड़ंत
विज्ञापन
जसाना ने मुच्छाली को 4 रन से हराया, जसाना टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश
रोमांचक रहा जसाना और मुच्छाली का क्वार्टर फाइनल मैच
अनुज शर्मा बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ में खेल का रोमांच चरम पर है। हाल ही में हुए क्वार्टर फाइनल मैच में जसाना और मुच्छाली के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। दोनों टीमों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वहीं, बंगाणा ने अपने शानदार प्रदर्शन से मुच्छाली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेंद्र रिंकू ने बताया कि जसाना टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए, मुच्छाली टीम को जीतने के लिए 15 ओवर में 143 रन चाहिए थे। लेकिन, मुच्छाली टीम 139 रन पर ढेर हो गई। जसाना टीम ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, जसाना टीम की तरफ से अनुज शर्मा 73 रन बनाकर नाबाद रहे। अनुज शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रिंकू ने बताया कि कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के दौरान जसाना और मुच्छाली की टीमें आमने-सामने आईं तो दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। पहले हाफ में बंगाणा ने बढ़त बना ली थी, लेकिन मुच्छाली ने वापसी करने की पूरी कोशिश की। रिंकू ने कहा कि कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ में खेले जा रहे इन मुकाबलों को देखने के लिए बड़ीसंख्या में दर्शक स्टेडियम में उमड़ रहे हैं।