फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MP Khel Mahakumbh begins in Kutlahar, 1200 players are participating

Una News: कुटलैहड़ में सांसद खेल महाकुंभ का आगाज, 1200 खिलाड़ी ले रहे भाग

Sun, 12 Jan 2025 03:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
MP Khel Mahakumbh begins in Kutlahar, 1200 players are participating
सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के साथ ​खिलाड़ी। संवाद
दो दिन तक चलेगी प्रतियोगिता, विजेताओं पर होगी इनामों की बारिश
विज्ञापन

कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ का पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया आगाज
बोले, खिलाड़ियों को मिल रहा प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने किया। कंवर ने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से सांसद खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें कबड्डी,वॉलीबाल, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबाल और तीरंदाजी प्रमुख हैं। आयोजन में लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें युवा और वरिष्ठ खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी और विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में वीरेंद्र कंवर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, दृढ़ता और टीम भावना का माध्यम है। यह हमारे समाज के युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

कुटलैहड़ में 82 टीमें ले रहीं भाग


पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 82 टीमें भाग ले रही हैं। उपमंडल स्तर पर विजेता ओर उपविजेता टीमों को बड़े स्तर के इनाम के साथ विशेष खिलाड़ी एवं मेन ऑफ द मैच के साथ खिलाड़ियों को टीशर्ट वितरण की जा रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, मदन राणा, राजेंद्र ठाकुर रिंकू,सुनील शारदा, मन्नू बांका, मदन गोपाल के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद

फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed