फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Movement against cow slaughter started: Baldev

गोहत्या के खिलाफ आंदोलन शुरू : बलदेव

Sun, 07 Apr 2024 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Apr 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Movement against cow slaughter started: Baldev
ऊना। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद जी ने गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प ले लिया है। गोहत्या बंदी के लिए देश व्यापी आंदोलन आरंभ हो चुका है। यह बात स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष एवं भारत गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक बलदेव राज सूद ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि गोरक्षा के लिए शंकराचार्य जी ने गोवर्धन (वृंदावन) से संसद भवन दिल्ली तक पद यात्रा का संकल्प लिया है। सैकड़ों गोभक्तों के साथ 15 दिन नंगे पांव पदयात्रा कर रहे हैं। देश में शीघ्र ही गोहत्या बंदी का कानून बनाने और गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन




बलदेव राज सूद ने कहा कि उन्हें भी तीन दिन इस पदयात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी शपथ पत्र के माध्यम से घोषणा करेगी कि सत्ता में आने पर गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध औऱ गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देगी, उनको वोट देने का आह्वान चारों शंकराचार्य करगें। अब तक देशभर की 52 पार्टियों और इंडिया गठबंधन, जिसमें 38 पार्टियां हैं, कुल 90 पार्टियों ने शपथ पत्र दिए हैं। सचित्र, संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed