फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Motorcyclist killed in truck collision, truck driver flees the scene

Una News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, ट्रक चालक मौके से भागा

Fri, 02 Jan 2026 08:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in truck collision, truck driver flees the scene
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर ऊना के तहत एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयासरत है। शिकायतकर्ता प्रकाश चंद, निवासी गांव कुठार खुर्द ने अपने बयान में बताया कि वह कमल गैस एजेंसी ऊना में वर्कर के रूप में कार्यरत हैं। घटना वाले दिन वह ट्रैक्टर नंबर एचपी 20-ए 2732 में गैस सप्लाई के बाद पनोह से ऊना लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब 1.40 बजे जब वे त्यूडी पुल के पास पहुंचे तो उनके ट्रैक्टर के पीछे मोटरसाइकिल नंबर पीबी 74-6960 चल रहा था, जिसे साहिल धीमान पुत्र गौरव नाथ, निवासी बहडाला चला रहे थे। उसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई और ट्रक चालक घटनास्थल से ऊना की ओर भाग गया। मोटरसाइकिल चालक साहिल धीमान को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि नामालूम ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस और एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed