फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Motivated nursing staff to provide better healthcare

Una News: नर्सिंग स्टाफ को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रेरित किया

Tue, 13 May 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 13 May 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
Motivated nursing staff to provide better healthcare
विश्व नर्सिंग दिवस पर गगरेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ सम्मानित
विज्ञापन

नर्सिंग सेवा की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। सिविल अस्पताल गगरेट में सोमवार को विश्व नर्सिंग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई और नर्सिंग सेवा की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज पराशर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं और मानवता की सच्ची सेविका होती हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में नर्सें जिस समर्पण और सेवा भावना से कार्य करती हैं, वह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुजाता कपिला ने भी नर्सिंग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि समाज को नर्सों के योगदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए। कार्यक्रम में चीफ फार्मासिस्ट गुरनाम ठाकुर सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में वार्ड सिस्टर सुषमा, स्टाफ नर्सेस संजय बाला, सपना, आरती, वीना, पूनम, रजनी, चंद्र कांता, संदेश, शिवानी और कुशा विशेष रूप से मौजूद रहीं। सभी नर्सिंग कर्मियों को फूल और मिठाई देकर सम्मानित किया गया और उनके सेवाभाव की सराहना की गई। अंत में अस्पताल प्रशासन ने सभी नर्सिंग स्टाफ को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रेरित किया और उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed