फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mother Child Hospital will be fully operational by July

Una News: जुलाई तक पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगा मातृ शिशु अस्पताल

Tue, 25 Mar 2025 05:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Mar 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Mother Child Hospital will be fully operational by July
लंबित चल रहा लोक निर्माण विभाग से संबंधित कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन

वर्तमान में केवल यहां गायनी ओपीडी की ही मिल रही सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बने मातृ शिशु अस्पताल भवन को पूर्ण रूप से शुरू करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से लंबित चल रहे कार्य को पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वहां पर विभिन्न ओपीडी और उपकरण स्थापित करने के लिए तीन माह का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में जुलाई माह से लोगों को इस भवन में ही सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। बता दें कि लंबे समय से अस्पताल में निर्माण कार्य लंबित चल रहा था जिसके चलते भवन में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
जुलाई माह से जिला वासियों को मातृ शिशु अस्पताल की सुविधा पूर्ण रूप से मिलना शुरू हो जाएगी। वर्तमान में अस्पताल के भवन में केवल गायनी ओपीडी का ही संचालन हो रहा है। इसके अलावा भवन के धरातल तल पर क्रस्ना लैब की सुविधा लोगों को मिल रही है। भवन में अभी तक शिशु रोग ओपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, गायनी वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड सहित अन्य की सुविधा नहीं मिल रही हैं। इन सभी सुविधाओं का संचालन क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में ही हो रहा है। इस मामले को लेकर प्रशासन की तरफ से कई बार संबंधित विभाग को सभी लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद से कार्य में तेजी आई है। मातृ-शिशु अस्पताल में महिलाओं के बाद अब शिशुओं की पर्ची बनाने के लिए अभिभावकों को पर्ची कटवाने की सुविधा मिलेगी। आने वाले दिनों में लोगों को एक ही छत के नीचे मातृ और शिशुओं से संबंधित जांच व उपचार की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कोट्स
मातृ-शिशु अस्पताल में सभी सुविधाओं को शुरू करने के लिए जुलाई माह तक का लक्ष्य रखा गया है। भवन के अंदर फिटिंग संबंधित काम को पूरा कर लिया गया है। अब कुछ दिनों में भवन में विभिन्न उपकरण स्थापित करने की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी, ताकि एक ही छत के मातृ और बच्चों को सभी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक मातृ-शिशु अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed