{"_id":"67c3140bdf0a8ac57d09d26f","slug":"most-damage-to-crops-in-haroli-area-una-news-c-93-1-una1002-147453-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली क्षेत्र में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली क्षेत्र में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान
विज्ञापन
बंगाणा क्षेत्र में बारिश के बाद खेतों में बिछी गेहूं और छाई धुंध। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक बारिश होने से फसलें खेतों में सड़ने की किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश से नुकसान का आंकलन लगाने में जुटा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/बंगाणा। भारी बारिश से जिला ऊना का हरोली क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हुआ है। गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। किसान यहां पर मुर्गी की खाद का अधिक प्रयोग करते है। इससे गेहूं की फसल में जल्द ग्रोथ हो जाती है और तना कमजोर होने से बारिश के साथ हवाएं चलने की सूरत में फसल ध्वस्त हो गई है। दूसरी ओर उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में यह बारिश किसानों पर कहर बनकर बरसी है। बारिश और तेज हवाओं के चलते गेहूं, सरसों जेई, कमांद सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। किसान गिरी हुई फसलों को फिर से उठने के लिए आसमान की तरफ निगाहें गढ़ाए बैठें हैं। किसानों में रामनाथ, मोहन सिंह, अशोक शर्मा, रजनीश कुमार राकेश कुमार,रवि शर्मा विजय शर्मा राज कुमार,सत पाल सिंह सहित अन्य किसानों का कहना है कि अगर और अधिक बारिश हुई तो फसलें खेतों में सड़ जाएंगी। अब मौसम साफ होने का ही इंतजार कर रहे हैं। धूप खिलने से फसलों को कुछ तो राहत मिलने के आसार हैं। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण धीमान का कहना है कि जिला में बारिश से सबसे ज्यादा हरोली एरिया प्रभावित हुआ है। किसानों को बारिश से फसल का कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है।