फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mosque dispute...Hindu organizations will form a committee at the state level, registration of non-Himachalis necessary

Una News: मस्जिद विवाद... राज्य स्तर पर हिंदू संगठन मिलकर बनाएंगे कमेटी, गैर हिमाचलियों का पंजीकरण जरूरी

Mon, 16 Sep 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mosque dispute...Hindu organizations will form a committee at the state level, registration of non-Himachalis necessary
प्रिंस राजपूत, व्यापारी ऊना
प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने कराई कई बार रेड, उसके बाद प्रशासनिक अधिकारी हो जाते हैं गौण

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। गैरहिमाचलियों का पंजीकरण और अवैध रूप से मस्जिद निर्माण का मुद्दा केवल संजौली एवं शिमला की समस्या नहीं है। यह पूरे प्रदेश के लिए व्यापक समस्या का रूप ले चुका विषय है, इसलिए व्यापक लड़ाई के लिए प्रदेश स्तर पर हिंदू संगठन मिलकर जल्द कमेटी बनाएंगे।
व्यापारिक संस्थान तो इस समस्या को लेकर गंभीर हैं। जिला ऊना में भी बिना पंजीकरण बढ़ती गैरहिमाचलियों की संख्या, अवैध मस्जिद निर्माण, रेहड़ी-फड़ियां, फेरी वाले अपनी गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश सहित ऊना जिला के व्यापारी भी अपनी दुकानों को आह्वान अनुसार बंद रखेंगे, तो उचित कार्रवाई न होने तक विरोध जारी रखेंगे। कुछ ऐसे ज्वलंत विचारों को लेकर ऊना व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

---



संजौली और शिमला में चला मस्जिद विवाद आज पूरे प्रदेश की समस्या है। जिला ऊना में भी बिना पंजीकरण गैर हिमाचली, रेहड़ी-फड़ी संचालक, फेरी वाले आकर विभिन्न प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। व्यापार मंडल समाजिक तानेवाने से जुड़ी संस्था है। प्रशासन कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रहा। अवैध मस्जिद निर्माण पर व्यापक कार्रवाई हो। रेहड़ी-फड़ी वालों को प्रमाणपत्र जारी हों और वह रेहड़ीफड़ी पर चस्पाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राकेश सूरज, व्यापारी।



---

कुछ मजहब के लोग सलीके से नहीं रहना चाहते हैं। माहौल खराब करते हैं। गलत तरीके से हिंदू नाम पहचान रखते हैं। प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। व्यापार मंडल कई बार रेड करवा चुका है। उसके बाद कोई प्रशासनिक चेक नहीं है। राजनेता भी इस दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठा रहे हैं। गैरहिमाचलियों का पंंजीकरण अनिवार्य हो।

-रोहित शर्मा, व्यापारी।
---

जिले में बिना पंजीकरण एवं अनुमति घूमने वाले रेहड़ी-फड़ी, फेरी वाले वैध व्यापारिक संस्थाओं को बदनाम करते हैं। प्रशासन से इनके पंजीकरण करने व रेहड़ी फड़ियों को प्रमाणपत्र जारी करने की गुहार लगाई जाती है। पंजीकरण, अवैध मस्जिद निर्माण पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, विरोध जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरा जाएगा।

-प्रिंस राजपूत, व्यापारी, ऊना।

---
संजौली एवं शिमला जैसी समस्या पूरे प्रदेश की है, इसलिए बहुत जल्द हिंदू संगठनों की प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित होने जा रही है, क्योंकि हिमाचल एक शांतिपूर्ण स्टेट है। यहां भी एक निश्चित एजेंडे के लिए कुछ लोग लव जिहाद, भोले भाले लोगों को भरमाने का काम, अवैध मस्जिद निर्माण कर रहे हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर निश्चित एजेंडे का विरोध हिंदू संगठन करेंगे।

-सोमेश शर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल

प्रिंस राजपूत, व्यापारी ऊना

प्रिंस राजपूत, व्यापारी ऊना

प्रिंस राजपूत, व्यापारी ऊना

प्रिंस राजपूत, व्यापारी ऊना

प्रिंस राजपूत, व्यापारी ऊना

प्रिंस राजपूत, व्यापारी ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed