फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   More than ten drinking water schemes in hilly areas including Bangana, Chintpurni affected

Una News: बंगाणा, चिंतपूर्णी समेत पहाड़ी क्षेत्रों में दस से अधिक पेयजल स्कीमें प्रभावित

Wed, 27 Aug 2025 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
More than ten drinking water schemes in hilly areas including Bangana, Chintpurni affected
77 करोड़ पहुंचा जल शक्ति विभाग सर्कल ऊना में नुकसान
विज्ञापन

लोगों को पीने के पानी की समस्या आ रही पेश

विभाग का स्टाफ बंद स्कीमों को दुरुस्त करने में जुटा

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जल शक्ति विभाग सर्किल ऊना को अब तक लगभग 77 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। भारी बारिश के कारण जिले की 10 से अधिक पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। कई स्कीमों में गाद व पानी घुसने से मशीनरी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लोगों को पीने के पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। विभागीय टीमें बंद पड़ी योजनाओं को बहाल करने में जुटी हैं, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।बंगाणा, चिंतपूर्णी सहित पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। वहीं, हरोली क्षेत्र में भी स्कीमों में पानी घुसने और पंप हाउस में मलबा गिरने से स्थिति और बिगड़ गई है। सर्किल ऊना के अधीक्षण अभियंता नरेश चौहान ने बताया कि लगातार बारिश के चलते अब तक 77 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है और विभाग प्रभावित योजनाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। हालांकि, अगर बारिश का क्रम इसी तरह जारी रहा तो लोगों को पीने के पानी के लिए और भी मशक्कत करनी पड़ सकती है। फिलहाल प्रशासन और विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोग परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने भी आगामी समय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed