फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Monkey pounces on woman going to dry clothes outside her house in Gagret Upper.

Una News: जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत की आशंका

Thu, 23 Jul 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Jul 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
Monkey pounces on woman going to dry clothes outside her house in Gagret Upper.
थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत एक 53 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पवन कुमार (53) पुत्र जीत राम निवासी गांव वोट, डाकघर बंगाणा, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर पवन कुमार ने कथित तौर पर गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि, चंडीगढ़ ले जाते समय नंगल के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना बंगाणा पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed