फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mock drill conducted to deal with emergency situation at Maidi Holi fair

Una News: मैड़ी होली मेले में आपात स्थिति से निपटने के लिए करवाई मॉक ड्रिल

Wed, 18 Feb 2026 04:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted to deal with emergency situation at Maidi Holi fair
श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस और प्रशासन की तैयारी पूरी : पारस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



अंब (ऊना)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में आगामी होली मेले के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान संभावित आपात स्थिति और अग्निकांड जैसी घटनाओं से निपटने के लिए मंगलवार को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मेला क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास के माध्यम से अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने अपनी कार्यक्षमता और संसाधनों का परीक्षण किया, ताकि भीड़-भाड़ वाले मेले में किसी अप्रिय घटना पर तत्परता से काबू पाया जा सके।



होली मेले की महत्ता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि मेले की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस और नागरिक प्रशासन ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारु यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और समग्र मेला प्रबंधन पर प्रशासन का विशेष ध्यान है।
विज्ञापन


आगामी दिनों में मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी बुलाई जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह बैठक 20 या 21 फरवरी को मैड़ी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed