{"_id":"67bf04ca2d1bdc9fa0024ba6","slug":"mobile-food-safety-van-will-test-samples-at-madi-fair-una-news-c-93-1-ssml1047-147165-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैड़ी मेले में मोबाइल फूड सेफ्टी वैन करेगी सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैड़ी मेले में मोबाइल फूड सेफ्टी वैन करेगी सैंपलों की जांच
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेले को लेकर शुरू की तैयारी
मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता रहती है सवालों के घेरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। इसे लेकर विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा मेले के दौरान क्षेत्र में मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन भी तैनात रहेगी।
बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह मेला इस वर्ष 7 मार्च से 17 मार्च तक मनाया जाएगा। इसे लेकर मेला क्षेत्र में लगने वाले लंगर और अन्य व्यवस्थाओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग की पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों पर भी सफाई व्यवस्था बनाने के लिए दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि सफाई व्यवस्था को लेकर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा गुणवत्ता को लेकर भी विभाग पूरी नजर रखेगा ताकि मेले के दौरान परोसे जाने वाली खाद्य वस्तुएं लोगों को बीमार न कर सके। बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर लंगर समेत अन्य इंतजाम भी किए जाते हैं। बीते वर्षों में भी सफाई व्यवस्था को लेकर खाद्य वस्तुओं के गुणवत्ता को लेकर मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में विभाग इस बार सतर्क हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था व गुणवत्ता को लेकर विशेष रूप से ध्यान दें।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ऊना जगदीश धीमान ने कहा कि बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले को लेकर विभाग सतर्क हो गया है। मोबाइल टेस्टिंग फूड वैन सहित विभाग की खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष नजर रहेगी। दुकानदारों से आग्रह किया है कि सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।