{"_id":"68f0f1043db557cdcc0e638d","slug":"mla-vivek-sharma-visited-the-regional-hospital-una-to-inquire-about-the-condition-of-the-patients-una-news-c-93-1-ssml1047-169135-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधायक ने ऊना अस्पताल में जाना मरीजों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधायक ने ऊना अस्पताल में जाना मरीजों का हाल
विज्ञापन
कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना मरीजों से मिल कर कुशलक्षेम, जानते हुए ।स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा किया। इस दौरान उन्हाेंने अस्पताल में भर्ती अपने विधानसभा क्षेत्र के अस्वस्थ चल रहे नागरिकों से मुलाकात की।
उन्होंने प्रत्येक मरीज से उनकी तबीयत और उपचार की जानकारी ली तथा उनके परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।
प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को उपचार के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य स्टाफ को यह निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। विवेक शर्मा ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया और विभिन्न वार्डों, आपातकालीन कक्ष तथा दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, और मरीजों के लिए आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल स्टाफ की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान समाज के लिए अनुकरणीय है। इस मौके पर अस्पताल स्टाफ एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।