Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek Sharma thundered at a mega-rally in Delhi against the theft of votes.

Una News: दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ महारैली में गरजे विधायक विवेक शर्मा

Mon, 02 Nov 2026 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 02 Nov 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
MLA Vivek Sharma thundered at a mega-rally in Delhi against the theft of votes.
दिल्ली में वोट चोरी महा रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा
हिमाचल की बसों को रोके जाने के बावजूद रामलीला मैदान पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित वोट चोरी के खिलाफ महा रैली में हिस्सा लिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकारों की चोरी करने और वोट चोरी करने दोनों ही मामलों में हिमाचल प्रदेश भुक्तभोगी राज्य रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने और सत्ता हथियाने का पूरा प्रयास किया गया था, लेकिन इन प्रयासों को प्रदेश की जनता ने नकार दिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मताधिकार की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं तो यह केवल किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे से जुड़ा विषय बन जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बसों को रोकने के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

विधायक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के आह्वान पर वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में जुट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed